ज़िला
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में पहुंचीं 39 शिकायतें : लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश | आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर
महेंद्रगढ़। डीसी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार वीरवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम योगेश सैनी तथा डीएमसी रणबीर सिंह ने नागरिकों की 39 समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
एसडीएम योगेश सैनी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को लंबित न रखा जाए तथा उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट की जाए। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और समाधान के बाद एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) अपलोड करने के निर्देश दिए।
शिविर में बिजली कनेक्शन, अवैध कब्जे, रास्तों की पैमाइश, राशन कार्ड, पेंशन, गलियों के निर्माण और आपसी विवादों सहित विभिन्न जनसमस्याएं सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।

एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं जनसेवा से जुड़े पोर्टलों और शिकायत निवारण प्रणाली की निगरानी करते हैं। ऐसे में सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता और सक्रियता बरतनी चाहिए।
इस अवसर पर एएसपी फैजल खान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार अजय कुमार, डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़। रोजगार के लिए युवाओं का पलायन चिंताजनक : पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़ | झगड़ोली नहर में मिले मोर्टार शेल : सेना की सामग्री मिलने से हड़कंप | बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
महेंद्रगढ़ | हवन-पूजन के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन : भगवान राम के राजतिलक की कथा ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
निजामपुर6 days agoमहेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन