ज़िला
नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर डीसी की बैठक : परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
नारनौल। जिले में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन और परीक्षार्थियों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पिछली परीक्षाओं की तरह इस बार भी सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों पर एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक होगी, जबकि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले के सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन द्वारा जरूरत के अनुसार बसों की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। वहीं सुरक्षा और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा में ड्यूटी देने वाले स्टाफ को पहले से प्रशिक्षित किया जाए ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने अधिकारियों को कर्मयोग ऐप डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने की सलाह भी दी ताकि किसी भी प्रकार की शंका का समाधान समय रहते किया जा सके।
बैठक में दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। रेडक्रॉस की ओर से व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, नगराधीश डॉ. मंगलसेन तथा नीट के जिला कोऑर्डिनेटर ओपी यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नारनौल। स्टेडियमों के सुधार और ढोसी पर्वत रोप-वे प्रोजेक्ट को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली अहम बैठकें : खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
नारनौल | शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि : श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
नारनौल | बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित : किसानों को योजनाओं व अनुदान की दी जानकारी
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव