कोटपूतली-बहरोड़ I कलेक्ट्रेट में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि : प्रस्तावना वाचन से गूंजा परिसर | मेधावी छात्रा दिव्या मीणा सम्मानित

रिपोर्टर: महेश सिंह
| कोटपुतली बहरोड़
कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में अंबेडकर जयंती पर प्रस्तावना वाचन
कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में अंबेडकर जयंती पर प्रस्तावना वाचन

अंबेडकर जयंती के अवसर पर कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा, सम्मान और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने एकजुट होकर बाबा साहेब के विचारों को नमन किया।


श्रद्धांजलि और प्रस्तावना वाचन से दिया संविधान का संदेश

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकरकी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण की मौजूदगी में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान सभी ने संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा

कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य स्तरीय आयोजन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इसमें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित की गई।


मेधावी छात्रा दिव्या मीणा को राज्य स्तरीय सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेधावी छात्राओं का सम्मान रहा। कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के राजनौता गांव की छात्रा दिव्या मीणा को 12वीं विज्ञान वर्ग में अनुसूचित जनजाति श्रेणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर राज्य स्तरीय अंबेडकर शिक्षा पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।


अधिकारियों ने बताए अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता

जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी सामाजिक समानता और समावेशी विकास के लिए मार्गदर्शक हैं। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने उनके “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के संदेश को प्रेरणादायक बताया। वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।


कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर एसडीएम जगदीश प्रसाद, नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा, जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तिरुपति में आज होगी एनडीए की मीटिंग

|
तिरुपति में आज होगी एनडीए की मीटिंग...
Continue Reading

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत

|
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत...
Continue Reading

मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन

|
मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन...
Continue Reading
Advertisement

Trending