ज़िला
फतेहाबाद | नाके पर सिपाही का जन्मदिन मनाया : डीएसपी पहुंचे मौके पर , जवानों का बढ़ा मनोबल : ड्यूटी के बीच बना प्रेरणा का पल
हरियाणा पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। भट्टूकलां क्षेत्र में नाके पर ड्यूटी कर रहे सिपाही विकास का जन्मदिन मौके पर ही सादगीपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर डीएसपी नर सिंह स्वयं नाके पर पहुंचे और सिपाही विकास के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ थाना भट्टूकलां प्रभारी उपनिरीक्षक राधे श्याम भी मौजूद रहे।
डीएसपी ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात जनता की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, ऐसे में उनके विशेष अवसरों को साथ मिलकर मनाना उनके मनोबल को और मजबूत करता है।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने भी जन्मदिन की खुशियां साझा कीं, जिससे पूरे नाके का माहौल उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
यह पहल न केवल पुलिस विभाग के मानवीय पक्ष को दर्शाती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि कठिन ड्यूटी के बीच छोटे-छोटे पल भी बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं।
नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के मकान गणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश : लापरवाही पर सख्त हुए एसडीएम योगेश सैनी
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में बीपीएल प्लॉट इंतकाल पर जोर : एसडीएम बोले- ग्राम सचिव के पास जमा करवाएं दस्तावेज
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद