नारनौल। कपास फसल सुरक्षा पर कृषि विभाग अलर्ट : बीज उपचार और आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
कपास की फसल का सर्वेक्षण करते कृषि विशेषज्ञ।
कपास की फसल का सर्वेक्षण करते कृषि विशेषज्ञ।

नारनौल। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद और जिला कृषि विभाग महेंद्रगढ़ द्वारा कपास की फसल को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए संयुक्त सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों को बीज उपचार, जैविक उपायों और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य कपास की फसल को शुरुआती दौर में ही सुरक्षित बनाना और किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति प्रेरित करना रहा।

यह विशेष अभियान भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय हेड एवं उपनिदेशक डॉ. वंदना पांडेय के निर्देशन में संचालित किया गया। सर्वेक्षण के साथ जिला महेंद्रगढ़ में किसान सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें किसानों को सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण तरीके से कीटनाशकों के उपयोग की जानकारी दी गई।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कपास की फसल में लगने वाले विभिन्न कीटों और बीमारियों की रोकथाम के लिए यांत्रिक एवं जैविक उपायों की जानकारी दी। किसानों को बीज उपचार के लिए ट्राइकोडेर्मा विरिडी नामक बायो-पेस्टीसाइड वितरित किया गया। अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि बुआई के समय बीज उपचार अवश्य करें ताकि शुरुआती रोगों से फसल को बचाया जा सके।

इसके अलावा अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि कपास की फसल में बुआई के 40 से 45 दिन बाद प्रति खेत कम से कम चार फेरोमन ट्रैप और कपास ल्योर का प्रयोग करें, जिससे कीटों की समय रहते पहचान और नियंत्रण किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को भारत सरकार की राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली मोबाइल ऐप के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि किसान इस ऐप के जरिए खेत में लगने वाले कीटों और बीमारियों की तस्वीर अपलोड कर तुरंत वैज्ञानिक सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इससे अनावश्यक रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग में कमी आएगी और किसानों की लागत घटेगी।

इस संयुक्त सर्वेक्षण और किसान जागरूकता कार्यक्रम में जिला कृषि विभाग से कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव, डॉ. संदीप सांगवान तथा तकनीकी सहायक डॉ. मनोज कुमार डाबला मौजूद रहे। वहीं भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फरीदाबाद की ओर से सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. के. पी. शर्मा और डॉ. सुरजीत बर्मन शामिल हुए। हरियाणा कृषि विभाग से डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. विशु दत्त शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसान भी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पुलिस की कार्रवाई : मारपीट का आरोपी गिरफ्तार | लापता युवक सकुशल बरामद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद युवक के साथ पुलिस टीम।
नारनौल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद युवक के साथ पुलिस टीम।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की थाना शहर नारनौल पुलिस ने अपराध नियंत्रण और गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने एक ओर मारपीट व तोड़फोड़ के आरोपी को गि...
Continue Reading

नारनौल | साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 लाख की धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार | 50 हजार नकद बरामद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की थाना सदर नारनौल पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद राजस्थान और नारनौल क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोचा तथा उनके ...
Continue Reading

नारनौल | कांग्रेस संगठन को नई जिम्मेदारी : राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर जताया आभार

नितिन यादव
|
सुरेन्द्र पाराशर पूर्व सरपंच नांगतिहाडी नारनौल
सुरेन्द्र पाराशर पूर्व सरपंच नांगतिहाडी नारनौल
नारनौल। हरियाणा कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों के तहत राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें महेंद्रगढ़ जिले की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ता को सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद उन्होंने हरियाणा कांग्रेस प्...
Continue Reading
Advertisement

Trending