ज़िला
नारनौल | साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 लाख की धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार | 50 हजार नकद बरामद
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की थाना सदर नारनौल पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद राजस्थान और नारनौल क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोचा तथा उनके कब्जे से ठगी गई रकम में से 50 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रविदत्त ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि दोपहर के समय अज्ञात साइबर ठगों ने उसके पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 2 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने दोनों खातों से 50-50 हजार रुपये की चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर रकम उड़ाई।
पीड़ित ने घटना का पता चलते ही तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। समय रहते शिकायत मिलने के कारण पुलिस और साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 49 हजार 968 रुपये बैंक खातों में होल्ड करवा दिए, जिससे बड़ी रकम सुरक्षित बचा ली गई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विवरण और ट्रांजैक्शन आईडी की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने 27 मई को आरोपी नरेश निवासी निहालोठ, थाना पचेरी जिला राजस्थान तथा गौरव निवासी सिलारपुर मेहता, थाना सदर नारनौल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समय रहते ठगी गई राशि को सुरक्षित कराया जा सके। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नारनौल | पुलिस की कार्रवाई : मारपीट का आरोपी गिरफ्तार | लापता युवक सकुशल बरामद
नारनौल। कपास फसल सुरक्षा पर कृषि विभाग अलर्ट : बीज उपचार और आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह
नारनौल | कांग्रेस संगठन को नई जिम्मेदारी : राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर जताया आभार
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी5 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल7 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी5 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली1 day agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल