ज़िला
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : जलवायु कार्रवाई और पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर
महेंद्रगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग एवं पर्यावरण संरक्षण शोध पीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘जलवायु कार्रवाई’ और ‘पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ रहा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा तथा कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की। साथ ही बिजली की बचत के लिए वातानुकूलित यंत्रों को मध्यम तापमान पर चलाने और अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अतिथि वक्ता मुनीश कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण क्षेत्र में बढ़ते रोजगार और आजीविका के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन टेक्नोलॉजी, वेस्ट मैनेजमेंट और क्लाइमेट रिसर्च जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम संयोजिका प्रो. अनीता सिंह ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रो. मोना शर्मा, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. स्मिता, डॉ. अनूप यादव, डॉ. भूपेंद्र पी. सिंह तथा डॉ. दुष्यंत कुमार सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों और शोधार्थियों ने सक्रिय योगदान दिया।
नांगल चौधरी | वीरांगनाओं के आदर्शों पर चलने का आह्वान : बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की सीख | इंजी. पूनम शर्मा ने किया प्रेरित
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
नारनौल। साइबर पुलिस ने विद्यार्थियों और एलआईसी कर्मचारियों को किया जागरूक : ऑनलाइन स्कैम्स और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल19 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?