ज़िला
फतेहाबाद | जिला नागरिक अस्पताल में दूसरे सर्जन की एंट्री : अब होंगे सामान्य ऑपरेशन भी आसान
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिली है। हिसार से आए डॉ. पवन कुमार ने बतौर जनरल सर्जन अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे अस्पताल में अब दो सर्जन हो गए हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए अन्य शहरों या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे पहले अस्पताल में केवल डॉ. हिमांशु ही सर्जन के रूप में कार्यरत थे।
लंबे समय से अस्पताल में जनरल सर्जन की कमी के कारण सामान्य रोगों से जुड़े ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। मरीजों को पित्त की थैली, रसोली, नसबंदी और अन्य सामान्य सर्जरी के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था, जहां उन्हें भारी खर्च उठाना पड़ता था।
अब जनरल सर्जन की नियुक्ति के बाद जिला नागरिक अस्पताल में ही सामान्य ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल में दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) सर्जरी मशीन भी उपलब्ध करवा दी गई है, जिससे बिना बड़े चीरे के ऑपरेशन संभव हो पाएंगे। इसके अलावा सी-आर्म मशीन भी अस्पताल को मिल चुकी है, जिसकी मदद से जटिल ऑपरेशन भी अधिक सटीक और आसान तरीके से किए जा सकेंगे।
नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों के कारण मरीजों को ऑपरेशन के बाद कम दर्द और जल्दी रिकवरी का फायदा मिलेगा। अधिकांश मरीजों को एक दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकेगी।
सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि पिछले नौ महीनों से जिला नागरिक अस्पताल में सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार का कार्य जारी है। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को आधुनिक सुविधाओं के साथ नए सिरे से तैयार किया गया है। ऑपरेशन थिएटर में उपकरणों की संख्या बढ़ाई गई है और एक अतिरिक्त बेड भी लगाया गया है। अब दो बेड होने से एक साथ दो ऑपरेशन किए जा सकेंगे।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान