ज़िला
नांगल चौधरी | नगर पालिका कर्मचारियों का आंदोलन तेज : 8वें दिन भी काम छोड़ धरना जारी
नांगल चौधरी | नगर पालिका प्रांगण में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों का काम छोड़ धरना लगातार 8वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

नांगल चौधरी नगर पालिका प्रांगण में 8वें दिन भी धरने पर बैठे कर्मचारी।
धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि हरियाणा सरकार ने करीब एक साल पहले हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उस घोषणा को लागू नहीं किया गया। एक साल बीत जाने के बावजूद वेतन वृद्धि नहीं होने से कर्मचारियों में भारी रोष है।
कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार वादे पूरे नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांग समान काम समान वेतन को लागू करने की है।
धरना स्थल पर उप प्रधान विनोद कुमार, सचिव कमल सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
नगर पालिका प्रांगण में चल रहे इस धरने से प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है।
नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : घर-घर पहुंच रहे बीएलओ | फॉर्म भरने की अपील | लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर जोर
नांगल चौधरी। बाबा मुकुंददास गौशाला में राधा-गोविंद मंदिर का भूमि पूजन : मंदिर निर्माण की रखी गई नींव
नांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
सतनाली4 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली4 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली6 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री