अटेली | गुजरवास में अखंड ज्योति पद यात्रा का भव्य स्वागत : सनातन धर्म का संदेश , संतों का अभिनंदन , बाबा समाध मंदिर में रात्रि पड़ाव

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
|
अखंड ज्योति पद यात्रा गुजरवास
अखंड ज्योति पद यात्रा गुजरवास

गुजरवास गांव में अयोध्या से निकली अखंड ज्योति पद यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संदेश देती हुई आगे बढ़ रही है।

पद यात्रा के गुजरवास पहुंचने पर ग्रामीणों ने संतों और श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। यात्रा का रात्रि पड़ाव बाबा समाध मंदिर में रहा, जहां मंदिर के पुजारी राजू दास ने संतों का श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया।

इस दौरान सुमेर सिंह चौहान ने संतों के भोजन की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार सुबह यह पद यात्रा गुजरवास से दोगड़ा अहीर के लिए रवाना हुई।

गांव की सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि सनातन धर्म हमारी संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है। ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में एकता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देती हैं।

यात्रा की रवानगी के अवसर पर गणपत स्वामी, प्रदीप, रघुबीर सिंह, भवानी सिंह, प्यारेलाल, अशोक सिंह, सुमेर सिंह और कमांडो नरपत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। बिहाली में शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन : 25 टीमों ने दिखाया खेल कौशल | सुमित जींद की टीम बनी विजेता

Array
|
बिहाली में शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, 25 टीमों ने दिखाया दमखम।
बिहाली में शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, 25 टीमों ने दिखाया दमखम।
अटेली। बाबा सेवादास वॉलीबॉल क्लब गांव बिहाली की ओर से व्यायामशाला परिसर में भव्य शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई 25 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर...
Continue Reading

अटेली। फतेहपुर सरपंच उपचुनाव : सीमा देवी की बड़ी जीत | 79.5 फीसदी मतदान के बीच 157 वोटों से दर्ज की जीत

Array
|
सरपंच उपचुनाव में सीमा देवी की जीत
सरपंच उपचुनाव में सीमा देवी की जीत
अटेली। खंड के गांव फतेहपुर में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में दो महिला प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला रहा, जिसमें साइकिल चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरी सीमा देवी ने शानदार जीत हासिल की। सीमा देवी ने कुल 572 वोट...
Continue Reading

अटेली | उनिंदा गांव को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने तैयार की रूपरेखा : अधीक्षण अभियंता ने किया मौके का निरीक्षण

Array
|
मौके का मुआयना करते अधिकारी।
मौके का मुआयना करते अधिकारी।
अटेली | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के स्थाई समाधान की दिशा में निरंतर समर्पित है। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की विशेष सक्रियता के चलते खंड अटेली के गांव उनिंदा को ...
Continue Reading
Advertisement

Trending