नूंह। 12 साल में विकास की गति : जनकल्याण की नीति और पारदर्शी व्यवस्था ने देश को नई पहचान दी है–जान मोहम्मद, जिला परिषद चेयरमैन।

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास कार्यों पर अपनी बात रखते जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद।
नूंह में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास कार्यों पर अपनी बात रखते जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद।

नूंह। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर नूंह जिले के जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद ने कहा कि बीते 12 साल देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज भारत केवल योजनाएं बनाने वाला नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर आम लोगों तक पहुंचाने वाला देश बन चुका है।

जान मोहम्मद ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को इलाज की चिंता से मुक्त किया है, जबकि उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण महिलाओं को धुएं भरे चूल्हों से आजादी दिलाई है। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंचा है और करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार और बिचौलिया संस्कृति पर करारा प्रहार करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाकर विकास निधि सीधे पंचायतों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है।

महिलाओं के सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बेटियों को नई उड़ान दी है। वहीं किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे व्यवस्था पर उनका भरोसा मजबूत हुआ है।

मेवात क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए जान मोहम्मद ने कहा कि एक्सप्रेसवे, आईटीआई और अन्य आधारभूत परियोजनाओं ने क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रही हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | महिला थाने की हेड कांस्टेबल गिरफ्तार : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई | एसीबी की बड़ी कार्रवाई

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एसीबी की गिरफ़्त में हेड कांस्टेबल कविता।
एसीबी की गिरफ़्त में हेड कांस्टेबल कविता।
गुरुग्राम। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानेसर महिला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर एक आपराधिक मामले में नाम हटा...
Continue Reading

जींद | दिव्यांग प्रमाण पत्र के नाम पर 44 हजार की रिश्वत : सीएमओ कार्यालय का ड्राइवर गिरफ्तार | एसीबी की कार्रवाई

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में आरोपी ड्राइवर
एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में आरोपी ड्राइवर
जींद। हरियाणा के जींद सिविल अस्पताल में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएमओ कार्यालय में तैनात एक ड्राइवर को 44 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दिव्यांग प्रमाण पत्र रिन्यू कराने के बदले शिकायतकर्त...
Continue Reading

फरीदाबाद |शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर 41.50 लाख रुपये की साइबर ठगी : खाताधारक सहित 3 गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में
फरीदाबाद | पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-49, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी कि उसने एक टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन किया था, जहां शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा कमाने संबंधी संदेश प्रसारित किए जाते थे। अधिक लाभ के लालच में आ...
Continue Reading
Advertisement

Trending