ज़िला
महेंद्रगढ़ I ‘डिग्री फैक्ट्री’ का खेल: JBT-BEd कॉलेजों में सेटिंग-सिंडिकेट का राज, बिना क्लास बने रहे शिक्षक
महेंद्रगढ़ जिले में जेबीटी और बीएड के अधिकांश कॉलेज अब शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि “डिग्री की फैक्ट्रियां” बनते जा रहे हैं। यहां शिक्षा नहीं, बल्कि सेटिंग और सिंडिकेट का खेल चल रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि बिना नियमित कक्षाओं में आए ही सैकड़ों छात्र शिक्षक बनने की राह पर हैं, जिससे पूरे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कागजों में क्लास, जमीन पर खाली कॉलेज
सूत्रों के अनुसार, इन कॉलेजों में दाखिले का खेल पूरी तरह से संगठित तरीके से चलाया जा रहा है। करीब 70 से 80 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन बाहरी राज्यों—राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य इलाकों के छात्रों को दिया जा रहा है। ये छात्र सालभर कॉलेज नहीं आते, लेकिन रिकॉर्ड में उनकी उपस्थिति पूरी दिखाई जाती है। नियम साफ कहते हैं कि परीक्षा में बैठने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन यहां “कागजों में क्लास” लगाकर इस नियम को ठेंगा दिखाया जा रहा है। सवाल उठता है कि जब छात्र कॉलेज पहुंचे ही नहीं, तो उनकी हाजिरी कौन और कैसे भर रहा है।
एनसीटीई के नियम भी ठेंगें पर
कई कॉलेज राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के बुनियादी मानकों तक को पूरा नहीं कर रहे। जरूरी स्टाफ, इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक माहौल के बिना ही कॉलेज धड़ल्ले से चल रहे हैं। इसके बावजूद मान्यता बरकरार रहना अपने आप में बड़े स्तर की लापरवाही या मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
भविष्य के साथ खिलवाड़, ‘कागजी शिक्षक’ बन रहे बड़ा खतरा
इस गोरखधंधे के पीछे एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय बताया जा रहा है, जो छात्रों को “एडमिशन से लेकर पास कराने” तक का पूरा पैकेज देता है। मोटा कमीशन लेकर यह गिरोह छात्रों का दाखिला करवाता है और उन्हें भरोसा दिलाता है कि सालभर कॉलेज आने की जरूरत नहीं, सिर्फ एग्जाम के समय आओ और डिग्री लेकर जाओ। परीक्षा के समय इन छात्रों के लिए शहर में होटल, धर्मशालाओं और किराए के मकानों में ठहरने की व्यवस्था भी इसी नेटवर्क के जरिए करवाई जाती है। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में परीक्षा केंद्रों पर भी सांठगांठ के आरोप हैं, जहां नकल करवाने तक की सेटिंग की जाती है।
बाहरी राज्यों के छात्रों से भर रही सीटें, 75% अटेंडेंस सिर्फ रिकॉर्ड में
सबसे चिंताजनक बात यह है कि ऐसे “कागजी शिक्षक” जब स्कूलों में पहुंचेंगे, तो वे बच्चों को क्या शिक्षा देंगे? यह सीधे-सीधे आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ है इस मामले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पीके शर्मा ने साफ कहा है कि 75 प्रतिशत उपस्थिति और एसईटी प्रक्रिया अनिवार्य है। इसे सुनिश्चित करना कॉलेज प्राचार्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब नियम किताबों तक सीमित हों और जमीन पर सिंडिकेट हावी हो, तो क्या महेंद्रगढ़ के ये कॉलेज “शिक्षक निर्माण केंद्र” हैं या “डिग्री बेचने वाले अड्डे”?
गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस
फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
राष्टीय6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल13 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
राष्टीय5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता