ज़िला
नारनौल | भाजपा का महिला आरक्षण पर वार | कांग्रेस पर झूठे आरोपों का आरोप : “नाकामी छिपाने की कोशिश” | “महिलाओं के सम्मान से ज्यादा राजनीति की चिंता”
महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जब भाजपा ने कांग्रेस को दोषी ठहराया इसको लेकर कांग्रेस हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ कभी नहीं रही।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का समर्थन कांग्रेस ने पहले भी किया था, लेकिन भाजपा ने इसे परिसीमन और सीटों के पुनर्गठन जैसे विवादित मुद्दों से जोड़कर राजनीतिक खेल खेलने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के अधिकारों को भी सत्ता के लाभ से जोड़ रही है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। कांग्रेस महिलाओं को 33% आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन सरकार ने बिल को ऐसे स्वरूप में लाया जिसमें संघीय ढांचे और लोकतंत्र पर असर पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती, तो पहले से पारित कानून को ईमानदारी से लागू करती। जनगणना और परिसीमन की शर्तें जोड़कर सरकार ने खुद रास्ता कठिन बनाया और अब दोष विपक्ष पर डाल रही है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को महिलाओं के सम्मान की चिंता कम और राजनीतिक लाभ की चिंता ज्यादा है। महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय को भी भाजपा ने चुनावी मुद्दा बना दिया।
यदि सरकार की नीयत साफ होती तो महिला आरक्षण कब का लागू हो चुका होता।भाजपा केवल सुर्खियां पर बटोरने के लिए महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है ।
इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया , महिला जिला अध्यक्ष डॉ राज सुनेश , डॉ मनीष शर्मा , एडवोकेट पी सी गुप्ता , सूरज बोहरा , विनोद शर्मा पूर्व सरपंच , संदीप नुनीवाल , कुलदीप भारगढ़ , खेमचंद , कृष्ण पटिकरा , मनपाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल20 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता