ज़िला
महेंद्रगढ़ | स्वच्छता और विकास कार्यों पर रहेगा विशेष फोकस : जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता – एसडीएम योगेश सैनी
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी (आईएएस) ने कहा कि डीसी अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में महेंद्रगढ़ उपमंडल में स्वच्छता अभियान, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

महेंद्रगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त बनाने पर फोकस की बात करते एसडीएम योगेश सैनी।
एसडीएम योगेश सैनी शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। वर्ष 2023 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश सैनी की बतौर एसडीएम यह दूसरी पोस्टिंग है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ शहर को स्वच्छ, अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करवाने पर जोर दिया जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि मीडिया प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। मीडिया कर्मियों के सहयोग से शहर की समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीसी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार डीएमसी रणवीर सिंह भी सप्ताह में एक दिन नगर पालिका कार्यालय में बैठकर शहर के विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं की समीक्षा करेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों ने शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव, बिजली व्यवस्था, टूटी गलियों और अन्य नागरिक समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा। इस पर एसडीएम योगेश सैनी ने संबंधित विभागों को जल्द समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित करना, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करना है।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान