ज़िला
नारनौल। मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : रेडक्रॉस शिविर में 54 यूनिट रक्तदान | सीजेएम नीलम कुमारी ने किया शुभारंभ
नारनौल। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में रेडक्रॉस कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 54 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे मानव सेवा का संदेश दिया गया।
सीजेएम नीलम कुमारी ने रेडक्रॉस की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता और इसकी कमी केवल रक्तदान से ही पूरी की जा सकती है, इसलिए हर नागरिक को इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, रक्तकोष इंचार्ज डॉ. संगीता यादव, कैम्प इंचार्ज राजकुमार व्यास, लेखा लिपिक ओमप्रकाश, जिला जेआरसी कोऑर्डिनेटर टेकचंद यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
नारनौल | हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय जनता के विश्वास की जीत : डॉ. यतेंद्र राव
रेवाड़ी | जीत के बाद बदले सुर : बीजेपी के नाम पर मांगे वोट | अब सिर्फ राव परिवार का गुणगान | विनीता पिपल की पोस्ट ने खोली अंदरूनी राजनीति
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद