ज़िला
महेंद्रगढ़। गुरुजी जन्मोत्सव 7 मई को मनाया जाएगा : बाल चरित्र निर्माण सभा की बैठक में अहम निर्णय | ग्रीष्मकालीन शिविरों की भी घोषणा
महेंद्रगढ़। बाल चरित्र निर्माण सभा, महेंद्रगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के विकास और बच्चों के चरित्र निर्माण को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि परम पूज्य श्री विश्वनाथ कानौड़िया का जन्मोत्सव 7 मई 2026 को झम्मू वाली पंचायती धर्मशाला में सायं 4 से 6 बजे तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, सत्संग और गुरु वंदना का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 1 जून से 20 जून तक संस्था के चारों केंद्रों पर निशुल्क शिक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में चौथी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई में सहायता, व्यक्तित्व विकास और संस्कारों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सभा ने नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी राजेंद्र वानप्रस्थी को सौंपी, जबकि भवन पुनर्निर्माण कार्य का दायित्व सत्यवीर यादव भगत को दिया गया। अन्य शाखाओं में बाल कार्यकारिणी गठन का कार्य रतिराम टांक को सौंपा गया।
इसके अलावा संस्था मुख्यालय पर प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक कंप्यूटर शिक्षा और बुक बैंक संचालन के लिए कर्मचारी नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। सभा के निदेशक राजेंद्र वानप्रस्थी ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से 7 मई को आयोजित कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
नारनौल। भगवामय हुआ बंगाल, भाजपा जीत पर जश्न : पुल बाजार में व्यापारियों ने मनाई खुशी | लड्डू बांटकर जताया उत्साह
नूंह। वेयरहाउस में भीषण आग से मचा हड़कंप : 10 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार | करोड़ों का सामान जलकर खाक
नारनौल। मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : रेडक्रॉस शिविर में 54 यूनिट रक्तदान | सीजेएम नीलम कुमारी ने किया शुभारंभ
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल3 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल3 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद