ज़िला
नारनौल | रेहड़ी पर मिला युवक का शव : महावीर चौक के पास मची सनसनी | पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित महावीर चौक के पास रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्य मार्ग किनारे एक रेहड़ी पर अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव का आधा हिस्सा रेहड़ी से नीचे लटका हुआ था, जिसे देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही महावीर चौक पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान कनीना क्षेत्र निवासी राजू के रूप में हुई है, हालांकि पुलिस मृतक का पूरा पता और अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार उन्हें जगदीश निवास के पास शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की गई और परिजनों को सूचित कर दिया गया। परिजनों से भी बातचीत की गई है।

नारनौल में रेहड़ी पर मिला युवक का शव, महावीर चौक पर सनसनी
फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत बीमारी के कारण भी हो सकती है, लेकिन अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। मौके से कोई शराब की बोतल या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जबकि पास में ही शराब का ठेका स्थित है।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
नारनौल | बिजली एक जन उपयोगी सेवा : निजीकरण पर रोक लगे | मेहर सिंह बांगड़ | मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नारनौल | जेलाफ स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार निलंबित : शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश | विस्तृत रिपोर्ट भी तलब
नारनौल | जिला पुलिस और कमांडो टीम का संयुक्त सर्च अभियान : सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
सतनाली7 days agoसतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान