ज़िला
गुरुग्राम | सांसद कुमारी सैलजा से पुनीत बुलान की शिष्टाचार भेंट : पर्यावरण संरक्षण व जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा
गुरुग्राम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा जी ने शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ओम शांति रिट्रीट सेंटर, भोरा कलां, पटौदी रोड, गुरुग्राम में आयोजित “रजत रश्मियां” जयंती वर्ष के अंतर्गत “Respecting My Mother Nature” परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम में देशभर से आए गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान ने सांसद कुमारी सैलजा जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान जनहित, सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण, संगठनात्मक विषयों तथा समाज में जनजागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
पुनीत बुलान ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल सरकारों का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने ऐसे जनजागरूकता अभियानों को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना हम सभी का साझा दायित्व है।
कार्यक्रम में राजा राम गोलवा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
नूंह | पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश : दो गोवंश समेत गोतस्कर गिरफ्तार
रेवाड़ी | स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया : पौधारोपण, गो सेवा और बच्चों को बांटी मिठाइयां
यमुनानगर | विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा : 48.76% गणना प्रपत्र डिजिटाइज | एडीसी ने मतदाताओं से समय पर फॉर्म जमा करने की अपील
-
नारनौल2 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी2 hours agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नारनौल2 days agoनारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण