यमुनानगर। ऑपरेशन मैदान 2.0 का बड़ा एक्शन : 150 पुलिसकर्मियों की ताबड़तोड़ छापेमारी | नशा तस्करों को पुलिस की दो टूक चेतावनी

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन के निर्देशों पर नशे को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन मैदान 2.0” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में यमुनानगर जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान के तहत मंगलवार सुबह थाना सदर यमुनानगर के गांव रायपुर, शादीपुर, बॉडी माजरा सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ”ऑपरेशन मैदान 2.0” के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की सुबह थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव रायपुर, शादीपुर बाडी माजरा सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों की जांच, तलाशी और निगरानी को और अधिक मजबूत किया गया। अभियान में करीब 150 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर नशा तस्करों तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय कवलजीत सिँह ने किया। उनके साथ थाना सदर जगाधरी प्रभारी कमलजीत सिंह, एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी अनिल कुमार सहित विभिन्न थाना और चौकियों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में कई स्थानों पर जांच अभियान चलाया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।

डीएसपी कवलजीत सिँह ने अभियान के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में नशा तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे या तो नशा तस्करी का धंधा छोड़ दें या फिर जिला छोड़ दें। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है। नशा समाज और परिवार दोनों को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए इसके खिलाफ जनसहयोग भी जरूरी है। पुलिस लगातार ऐसे लोगों की पहचान कर रही है जो नशे के कारोबार में शामिल हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि “ऑपरेशन मैदान 2.0” के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी, निगरानी और जांच अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

जिला पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे। अभियान के माध्यम से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर। पॉलिथीन मुक्त शहर की अनूठी पहल : सबसे अधिक पॉलिथीन जुटाने वाले सफाई कर्मचारी सम्मानित | कपड़े का थैला अपनाने की अपील

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में मई व जून माह में चलाए गए विशेष सफाई अभियान के तहत शहर के खुले स्थानों और मुख्य मार्गों से भारी मात्रा में पॉलिथीन एकत्रित की गई। मं...
Continue Reading

यमुनानगर। ऑपरेशन मैदान 2.0 का बड़ा एक्शन : तीन नशा तस्कर गिरफ्तार | डेढ़ करोड़ की हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर्देशानुसार और यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ऑपरेशन मैदान 2.0 को सफल बनाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही ...
Continue Reading

यमुनानगर। अवैध हथियार पर शिकंजा : देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार | एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की कार्रवाई

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अवैध हथियार रखने वालों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने अवैध हथियार क...
Continue Reading
Advertisement

Trending