यमुनानगर। पॉलिथीन मुक्त शहर की अनूठी पहल : सबसे अधिक पॉलिथीन जुटाने वाले सफाई कर्मचारी सम्मानित | कपड़े का थैला अपनाने की अपील

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में मई व जून माह में चलाए गए विशेष सफाई अभियान के तहत शहर के खुले स्थानों और मुख्य मार्गों से भारी मात्रा में पॉलिथीन एकत्रित की गई। मंगलवार को इस अभियान के दौरान सबसे अधिक पॉलिथीन इकट्ठा करने वाले छह सफाई कर्मचारियों को नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने रोटरी क्लब ऑफ यमुनानगर के सहयोग से नकद राशि देकर सम्मानित किया।

कर्मचारियों के सम्मान में रोटरी क्लब के प्रधान ईश आनंद, सचिव विभोर पाहुजा, संयुक्त सचिव विक्रम बाली, आशीष लूथरा और सम्राट चानना विशेष रूप सहयोग रहा।

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि पॉलिथीन एकत्रित करने वाले कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सबसे अधिक पॉलिथीन एकत्रित करने में प्रथम स्थान पाने वाले कर्मचारी को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 2100 रुपये व तृतीय स्थान पाने वाले को 1100 रुपये की नकद राशि दी गई। निगम आयुक्त ने बताया कि हमारा उद्देश्य शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाना है। विशेष अभियान के तहत निगम कर्मचारियों ने रोजाना सड़क किनारों, डिवाइडर और सार्वजनिक स्थानों से पॉलीथिन एकत्रित की। रोजाना एकत्र की जा रही पॉलिथीन का पूरा रिकॉर्ड रखा गया है। उन्होंने बताया कि शहर से एकत्रित की गई पूरी पॉलिथीन को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। इसे बिजली बनाने के लिए सोनीपत के मुरथल स्थित ऊर्जा प्लांट में भेजा जाएगा, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा। मौके पर पार्षद अरुण कुमार, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह आदि मौजूद रहें।

दो चरणों में ये कर्मचारी हुए सम्मानित –

प्रथम चरण (23 अप्रैल से 22 मई) में ये कर्मचारी हुए सम्मानित –

– वार्ड 12 में संजीव ने कुल 98 किलोग्राम पॉलिथीन एकत्रित कर पहला स्थान हासिल किया।
– वार्ड एक के अशोक कुमार 84 किलोग्राम पॉलिथीन के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
– वार्ड 8 बाबू राम: कुल 80 किलोग्राम पॉलिथीन एकत्रित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय चरण (23 मई से 29 जून) में इन कर्मचारियों को मिला सम्मान –

– वार्ड 21 के राजेश ने सबसे अधिक 154 किलोग्राम पॉलिथीन इकट्ठा कर पहला स्थान हासिल किया।
– वार्ड 16 के सुरेंद्र ने 126 किलोग्राम पॉलिथीन के साथ दूसरा स्थान पाया।
– वार्ड 14 के करनैल सिंह 120 किलोग्राम पॉलिथीन एकत्रित कर तीसरे स्थान पर रहे।

जनता से अपील: पॉलिथीन नहीं करें इस्तेमाल, घर से लेकर निकलें कपड़े का थैला –

निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे रोजाना सड़कों के किनारों, डिवाइडर और सार्वजनिक स्थानों से अधिक से अधिक पॉलिथीन एकत्रित कर शहर को साफ रखें। इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य यमुनानगर-जगाधरी को पूरी तरह पॉलिथीन मुक्त बनाना है। नागरिक प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करें और जब भी बाजार या सब्जी मंडी जाएं तो घर से कपड़े का थैला साथ लेकर जरूर निकलें। पॉलिथीन कैंसर जैसी घातक बीमारियों को जन्म देती है। इसलिए पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर। ऑपरेशन मैदान 2.0 का बड़ा एक्शन : 150 पुलिसकर्मियों की ताबड़तोड़ छापेमारी | नशा तस्करों को पुलिस की दो टूक चेतावनी

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन के निर्देशों पर नशे को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन मैदान 2.0” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में यमुनानगर ज...
Continue Reading

यमुनानगर। ऑपरेशन मैदान 2.0 का बड़ा एक्शन : तीन नशा तस्कर गिरफ्तार | डेढ़ करोड़ की हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर्देशानुसार और यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ऑपरेशन मैदान 2.0 को सफल बनाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही ...
Continue Reading

यमुनानगर। अवैध हथियार पर शिकंजा : देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार | एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की कार्रवाई

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अवैध हथियार रखने वालों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने अवैध हथियार क...
Continue Reading
Advertisement

Trending