ज़िला
यमुनानगर। ऑपरेशन मैदान 2.0 का बड़ा एक्शन : तीन नशा तस्कर गिरफ्तार | डेढ़ करोड़ की हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
यमुनानगर। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर्देशानुसार और यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ऑपरेशन मैदान 2.0 को सफल बनाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। और समय-समय पर उन लोगों घरों को चिन्हित कर दबीश भी दे रही है, जो पहले से नशे का काम करते थे।
इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशा तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें से एक आरोपी को कुछ दिन पहले पकड़ी डेढ़ करोड़ की हीरोइन (स्मैक) की सप्लाई होनी थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी आरोपियों पर पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि दिनांक 22 जून को उनकी टीम ने विश्वकर्मा चौक से बरेली निवासी मोहम्मद सलीम को 1 किलो 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह डेढ़ करोड़ की हीरोइन जिला यमुनानगर में सप्लाई करने के लिए आया था और यह सप्लाई बाड़ी माजरा निवासी अंकित को देनी थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित को भी राजेश विहार कॉलोनी बाड़ी माजरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी का पूरा परिवार नशा सप्लाई का काम करता है जिसमें आरोपी का भाई दीपक उसकी पत्नी मीनाक्षी उर्फ टुंडी भी नशा तस्करी में संयुक्त है, जिनके खिलाफ पहले भी कई मामले नशा तस्करी के दर्ज है। आरोपी का भाई दीपक तो हाल में भी नजर तस्करी के आरोप में जेल में बंद है और आरोपी की भाभी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आई है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी अंकित से पूछताछ की जा रही है और उसे पर भी कई मामले में दर्ज है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 7 मार्च 2025 को उनकी टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी थी जिसमें पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी यहां प्रतिबंधित दवाइयां व्यासपुर के गांव नगली 264 निवासी आकाश से लेकर आया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ टिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश के खिलाफ पहले भी इसी प्रकार के केस दर्ज हैं जो कोर्ट में चल रहे हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि 3 अक्टूबर 2025 को उनकी टीम ने उप निरीक्षक सतीश कुमार ने कार्रवाई करते हुए 720 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में बताया था कि यह प्रतिबंधित दवाइयां उसका पति बलौली निवासी सतपाल लेकर आया था। आरोपी सतपाल को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। सतपाल ने पूछताछ में बताया था कि यह कैप्सूल उसने अपने ही गांव के अशोक कुमार से लिए थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यमुनानगर। पॉलिथीन मुक्त शहर की अनूठी पहल : सबसे अधिक पॉलिथीन जुटाने वाले सफाई कर्मचारी सम्मानित | कपड़े का थैला अपनाने की अपील
यमुनानगर। ऑपरेशन मैदान 2.0 का बड़ा एक्शन : 150 पुलिसकर्मियों की ताबड़तोड़ छापेमारी | नशा तस्करों को पुलिस की दो टूक चेतावनी
यमुनानगर। अवैध हथियार पर शिकंजा : देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार | एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की कार्रवाई
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
-
नारनौल6 days agoनारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई