नारनौल। जनगणना का दूसरा चरण : 1 से 31 अगस्त तक जुटेगा ग्रामीण-शहरी सुविधाओं का डेटा | जिला योजनाओं के लिए बनेगा प्रामाणिक आधार-डीसी अनुपमा अंजली

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जनगणना निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में महेंद्रगढ़ की उपायुक्त अनुपमा अंजली सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान 1 से 31 अगस्त तक चलने वाले जनगणना के दूसरे चरण की रूपरेखा और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि जनगणना के इस चरण में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं तथा प्रशासनिक आंकड़ों का प्रमाणिक डेटा एकत्रित और अपडेट किया जाएगा। इसके तहत गांवों में स्कूल, कॉलेज, औषधालय, अस्पताल, पेयजल स्रोत, बिजली आपूर्ति, पक्की सड़कें, बस स्टॉप, डाकघर, इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंक, एटीएम, राशन डिपो तथा खेल मैदान जैसी सुविधाओं का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों की टाउन डायरेक्टरी के अंतर्गत शहरों का इतिहास, नागरिक सुविधाएं, झुग्गी-झोपड़ियों की स्थिति, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थान, मनोरंजन सुविधाएं, बैंकिंग सेवाएं तथा उद्योग एवं व्यापार से जुड़े आंकड़ों का भी संकलन किया जाएगा।

डीसी ने कहा कि इस बार जनगणना का कार्य पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। संबंधित अधिकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से स्थानीय स्तर पर फॉर्म भरकर सूचनाएं दर्ज करेंगे, जिससे आंकड़ों की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका किसी भी जिले का सबसे प्रामाणिक दस्तावेज होती है। इसी के आधार पर सरकारें जिला स्तर पर विकास योजनाएं तैयार करती हैं, नए स्कूल, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की स्वीकृति देती हैं तथा बजट का प्रभावी आवंटन सुनिश्चित करती हैं।

उपायुक्त ने बताया कि इस कार्य के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। 20 से 25 जुलाई के बीच सभी चार्ज लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जबकि पूरे कार्य को 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। महेंद्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान 99% लक्ष्य तक पहुंचा : डीसी अनुपमा अंजली ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा | स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अपने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलवाती डीसी अनुपमा अंजली।
अपने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलवाती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत एक लाख से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लक्ष्य में अब तक 99 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गई है। अभियान को सफल बनाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त अन...
Continue Reading

नारनौल। एचटेट-2025 की तैयारियां पूरी : महेंद्रगढ़ में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए | पारदर्शी और नकल रहित परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क-डीसी अनुपमा अंजली

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एचटेट को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
एचटेट को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न...
Continue Reading

नारनौल। सीईओ जिला परिषद ने ली एफपीओ समीक्षा बैठक : किसानों को जोड़ने के दिए निर्देश | 2 करोड़ तक की क्रेडिट गारंटी पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
किसान उत्पादक संगठनों की बैठक लेते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
किसान उत्पादक संगठनों की बैठक लेते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निर्मल नागर ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जोड़ने के निर...
Continue Reading
Advertisement

Trending