ज़िला
नारनौल। सीईओ जिला परिषद ने ली एफपीओ समीक्षा बैठक : किसानों को जोड़ने के दिए निर्देश | 2 करोड़ तक की क्रेडिट गारंटी पर जोर
नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निर्मल नागर ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफपीओ किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
बैठक में सीईओ निर्मल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन कर रही है। महेंद्रगढ़ जिले में अब तक 8 एफपीओ का गठन किया जा चुका है, जिनसे हजारों किसान जुड़ चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़कर इसका लाभ दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि एफपीओ से जुड़ने पर किसान बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहते और उन्हें अपनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तथा मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलती है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
निर्मल नागर ने बताया कि एफपीओ प्रबंधन के लिए मिलने वाली 18 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि का उपयोग अब पांच वर्ष की अवधि में सुविधानुसार किया जा सकता है। इसके अलावा किसानों के समूहों को संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने के लिए सरकार पात्र बैंकों के माध्यम से 2 करोड़ रुपये तक की क्रेडिट गारंटी भी प्रदान कर रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसीएस) को भी अब इस योजना के तहत एफपीओ के समान दर्जा देते हुए क्रेडिट गारंटी सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।
बैठक में सीईओ ने सभी क्लस्टर आधारित व्यावसायिक संगठनों (सीबीबीओ) और एफपीओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ पारदर्शिता एवं ईमानदारी से कार्य करें तथा जल्द से जल्द जिला अथवा ब्लॉक मुख्यालय पर अपने स्थायी कार्यालय स्थापित करें।
बैठक में डीडीए डॉ. देवेंद्र सिंह, डीएचओ प्रेम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नारनौल। जनगणना का दूसरा चरण : 1 से 31 अगस्त तक जुटेगा ग्रामीण-शहरी सुविधाओं का डेटा | जिला योजनाओं के लिए बनेगा प्रामाणिक आधार-डीसी अनुपमा अंजली
नारनौल। पुलिस लाइन में डाक सेवा जागरूकता शिविर : पुलिस कर्मियों को बचत योजनाओं की दी जानकारी | इंडिया पोस्ट की सेवाओं से कराया अवगत
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री की सिफारिश पर लगी मुहर : डिप्टी सीईओ प्रमोद कुमार निलंबित | विकास एवं पंचायत विभाग ने जारी किए आदेश
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
-
नारनौल6 days agoनारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई