ज़िला
फतेहाबाद | नहर में डूबने से युवक की मौत : पंजाब का रहने वाला | दोस्त के साथ नहाने गया | तामसपुरा-हड़ोली गांव के पास मिला शव
फतेहाबाद | रतिया के सरदूलगढ़ रोड स्थित रत्ताखेड़ा माइनर में मंगलवार शाम नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के मानसा जिले के गांव रयोंद कला निवासी 22 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसका शव डूबने के स्थान से कुछ किलोमीटर आगे तामसपुरा-हड़ोली गांव के पास नहर से बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, मनप्रीत सिंह अपने 27 वर्षीय दोस्त जसविंदर सिंह के साथ किसी काम से रतिया आया था। दोपहर में अधिक गर्मी होने के कारण दोनों दोस्त सरदूलगढ़ रोड स्थित रत्ताखेड़ा माइनर में नहाने चले गए।
जसविंदर सिंह ने बताया कि वे दोनों नहर में नहा रहे थे, तभी कुछ समय बाद मनप्रीत दिखाई नहीं दिया। उसने काफी देर तक मनप्रीत की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह अकेला अपने गांव लौट गया और मनप्रीत के परिजनों को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही मनप्रीत के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस नागपुर थाना चौकी में जानकारी दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से नहर में तलाश शुरू की। तलाश के दौरान मनप्रीत सिंह का शव तामसपुरा-हड़ोली गांव के पास नहर में मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नूंह | निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव : इलाके में सनसनी
फतेहाबाद | थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : मामले में पहले भी एक आरोपी हो चुका है काबू
नूंह | यूपी सिंचाई विभाग की जमीन की पैमाइश से मचा हड़कंप : कब्जाधारियों पर कार्रवाई की चर्चाएं तेज
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल5 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव