फतेहाबाद | शटरिंग स्टोर में लगी आग : फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां बुझाने में जुटी | बांस समेत अन्य सामान जला

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद में शैट्रिंग की दुकान में लगी आग।

फतेहाबाद | शहर की सब्जी मंडी के सामने स्थित बुधवार सुबह शटरिंग की दुकान में आग लग गई। इससे काफी संख्या में रखे बांस, पॉलीथीन व अन्य सामान जल गया। सूचना पाकर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मौके पर पहुंचे और वहां रखे लकड़ी के सामान को जल्दी-जल्दी बाहर निकालना शुरू किया।

साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर आए कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। मगर पॉलीथीन होने के कारण थोड़ी-थोड़ी देर में आग सुलगती रही और धुआं उठता रहा।

नाम से सब्जी मंडी के सामने दुकान है। इसमें शटरिंग से संबंधित सामान बांस, सीढ़ियां, पॉलीथीन रखा हुआ था। सुबह करीब 7 बजे दुकान पर आए तो पीछे की तरफ आग लगी हुई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक चार गाड़ियां आई।

इसके बाद तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया। वहीं पुलिस प्रशासन भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। एसएचओ सुरेंद्रा ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभालते हुए स्थिति पर नजर रखी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

दुकान मालिक के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि रातभर तेज आंधी चल रही थी। ऐसे में आग किस कारण से लगी, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग की घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | नहर में डूबने से युवक की मौत : पंजाब का रहने वाला | दोस्त के साथ नहाने गया | तामसपुरा-हड़ोली गांव के पास मिला शव

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | रतिया के सरदूलगढ़ रोड स्थित रत्ताखेड़ा माइनर में मंगलवार शाम नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के मानसा जिले के गांव रयोंद कला निवासी 22 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसका शव डूबने के स्थान से कुछ किलोमी...
Continue Reading

फतेहाबाद। भूना मोड़ पर ट्रैफिक जागरूकता की नई पहचान : एसपी निकिता खट्टर ने किया आधुनिक ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद के भूना मोड़ पर आधुनिक ट्रैफिक जागरूकता बूथ का उद्घाटन करतीं एसपी निकिता खट्टर और मौजूद गणमान्य नागरिक।
फतेहाबाद के भूना मोड़ पर आधुनिक ट्रैफिक जागरूकता बूथ का उद्घाटन करतीं एसपी निकिता खट्टर और मौजूद गणमान्य नागरिक।
फतेहाबाद। सड़क सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने और यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में फतेहाबाद पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर के व्यस्त भूना मोड़ पर विशेष ट्रैफिक जागरूकता बूथ स्थापित किया है। इस बूथ का उद्घाटन *पुलिस...
Continue Reading

फतेहाबाद | रोडवेज चालक पर हमले के विरोध में कर्मचारियों का रोष : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | आंदोलन की चेतावनी

राजेश भाम्भू
|
रोडवेज चालक पर हमले के मामले को लेकर महाप्रबंधक से मुलाकात करते कर्मचारी
रोडवेज चालक पर हमले के मामले को लेकर महाप्रबंधक से मुलाकात करते कर्मचारी
फतेहाबाद | 6 जून को फतेहाबाद से दादूपुर रोड पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज बस के चालक देवीलाल पर चार युवकों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद चालक की ओर से सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस द्वा...
Continue Reading
Advertisement

Trending