ज़िला
सागरपुर में बेटी जन्म पर सम्मान समारोह : कुआं पूजन के साथ मनाया गया उत्सव : नवजात की माता को किया सम्मानित ,बेटी बचाओ अभियान को मिला बढ़ावा
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत एनआर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी गुजरवास द्वारा गांव सागरपुर में नवजात कन्या के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित कर माता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के तहत गांव सागरपुर के सरपंच सूबेसिंह के परिवार में जन्मी कन्या के उपलक्ष्य में कुआं पूजन किया गया। इस अवसर पर उनकी पुत्रवधू एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियर संजू वर्मा ने बेटी के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त की।
सोसाइटी की चेयरपर्सन एवं सरपंच वर्षा रानी ने नवजात कन्या की माता संजू वर्मा को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शगुन राशि भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर वर्षा रानी ने कहा कि बेटियां समाज की शान हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
सरपंच सूबेसिंह ने कहा कि बेटी के जन्म पर सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और इससे बेटियों के प्रति सोच में बदलाव आता है।
इस अवसर पर सुधीर राठौड़, सुरेंद्र वर्मा सहित परिवार के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
नारनौल | यूथ कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 6 जिलाध्यक्ष ‘होल्ड’ पर : महेंद्रगढ़ में सियासी हलचल तेज, स्थिति पर बनी अनिश्चितता
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद