ज़िला
नारनौल। प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना हरियाणा मॉडल : स्कूल से सरल केंद्र तक किया दौरा | सुशासन की कार्यप्रणाली को समझा
नारनौल। अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान, फरीदाबाद के 33वें प्रोफेशनल ट्रेनिंग कोर्स के तहत विभिन्न लेखा सेवाओं के ग्रुप ‘ए’ प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार से अपने तीन दिवसीय जिला प्रवास की शुरुआत की। डीआईओ प्रशांत कुमार की मौजूदगी में अधिकारियों के दल ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यकुशलता और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया।
प्रवास के पहले दिन अधिकारियों ने अटेली खंड के सुराना गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की स्थिति और ग्रामीण क्षेत्र की चुनौतियों को समझा। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के स्तर, विद्यार्थियों की भागीदारी और ग्रामीण परिवेश में शिक्षा के प्रति बढ़ते रुझान का भी आकलन किया।
इसके बाद दल जिला सचिवालय स्थित सरल केंद्र पहुंचा, जहां उन्होंने हरियाणा सरकार की डिजिटल सेवाओं की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। अधिकारियों ने जाना कि किस प्रकार तकनीक के उपयोग से पारदर्शिता बढ़ी है और आम नागरिक को एक ही स्थान पर कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
प्रशिक्षु अधिकारियों ने एसडीएम, तहसीलदार और नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञों के साथ विभिन्न विभागों के कार्यों पर चर्चा कर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझा। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य भावी अधिकारियों को यह समझाना है कि अंत्योदय सरल और सक्षम हरियाणा जैसी योजनाएं जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
नारनौल | समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें
नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छता और लंबित प्रोजेक्ट पर दिए कड़े निर्देश
-
सतनाली5 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली7 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री