नारनौल। भगवामय हुआ बंगाल, भाजपा जीत पर जश्न : पुल बाजार में व्यापारियों ने मनाई खुशी | लड्डू बांटकर जताया उत्साह

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
भाजपा की जीत पर नारनौल के पुल बाजार में जश्न, व्यापारियों ने बांटे लड्डू
भाजपा की जीत पर नारनौल के पुल बाजार में जश्न, व्यापारियों ने बांटे लड्डू

नारनौल। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद नारनौल के पुल बाजार में भाजपा समर्थित व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नॉमिनेट पार्षद जगदीश पासी और बूथ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने एकत्रित होकर लड्डू बांटे और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर जगदीश पासी ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम स्पष्ट करते हैं कि देश की जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वास रखती है और विकास व सुशासन की नीतियों को समर्थन दे रही है।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद भगवान दास, राष्ट्रीय सैनी सभा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी सहित अनेक व्यापारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी साझा की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। विश्व योग दिवस पर रेलवे स्टेशन पार्क में वृक्षारोपण अभियान : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अनीता
|
नारनौल। विश्व योग दिवस के अवसर पर दैनिक रेलयात्री जागरुक मंच, नारनौल द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दर्जनों छायादार एवं फलदार प...
Continue Reading

नारनौल | संत कबीर जयंती का जिला स्तरीय आयोजन : 13 जुलाई को नारनौल में जुटेंगे समाजसेवी व श्रद्धालु | स्लम जागृति समिति मनाएगी स्थापना दिवस

अनीता
|
नारनौल | स्लम जागृति समिति (रजि.) नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में जिला स्तरीय संत शिरोमणि कबीर साहेब जयंती समारोह एवं समिति का स्थापना दिवस 13 जुलाई 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नरूला विलेज रिसॉर्ट, रेवाड़ी रोड, नारनौल...
Continue Reading

नारनौल। योग से स्वस्थ तन-मन का संदेश : युवा शक्ति फाउंडेशन व माय भारत का संयुक्त आयोजन | युवाओं ने लिया स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा युवा शक्ति फाउंडेशन, सेका के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, ...
Continue Reading
Advertisement

Trending