ज़िला
नारनौल। एचटेट-2025 की तैयारियां पूरी : महेंद्रगढ़ में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए | पारदर्शी और नकल रहित परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क-डीसी अनुपमा अंजली
नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर तथा अधिकारियों की एक बैठक में दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल रहित माहौल में संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उपायुक्त ने बताया कि आगामी 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें उपमंडल नारनौल में 7 और उपमंडल महेंद्रगढ़ में 15 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए फ्लाइंग स्क्वाड (उड़नदस्ते) का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि लेवल 3 की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगी। लेवल 2 की परीक्षा 5 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगी। लेवल 1 की परीक्षा 5 जुलाई को ही दोपहर 3 से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक संचालित की जाएगी। नारनौल उपमंडल में केवल लेवल 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी बाकी परीक्षाएं महेंद्रगढ़ उप मंडल में होंगी। नेत्रहीन और दिव्यांग अभ्यर्थी जो लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें परीक्षा में 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एंट्री सुबह की शिफ्ट में 7.50 तथा शाम की शिफ्ट में 12.50 पर शुरू हो जाएगी।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, सीईओ जिला परिषद निर्मल नगर, सीटीएम डॉ मंगल सेन तथा जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कुमार शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
नारनौल। जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा बैठक आयोजित : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बैंकों को दिए लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश | स्टार्टअप और स्टैंड-अप इंडिया के तहत ऋण वितरण पर जोर
नारनौल। महेंद्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान 99% लक्ष्य तक पहुंचा : डीसी अनुपमा अंजली ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा | स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई
नारनौल। जनगणना का दूसरा चरण : 1 से 31 अगस्त तक जुटेगा ग्रामीण-शहरी सुविधाओं का डेटा | जिला योजनाओं के लिए बनेगा प्रामाणिक आधार-डीसी अनुपमा अंजली
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
-
नारनौल6 days agoनारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई