ज़िला
नारनौल। महेंद्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान 99% लक्ष्य तक पहुंचा : डीसी अनुपमा अंजली ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा | स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत एक लाख से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लक्ष्य में अब तक 99 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गई है। अभियान को सफल बनाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर लोगों से भी अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए समय पर पोलियो रोधी दवा पिलाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी कारणवश कोई बच्चा अब तक दवा से वंचित रह गया है तो उसे भी जल्द से जल्द पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।
उन्होंने अभियान के सफल संचालन पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के समर्पित प्रयासों से जिले में पल्स पोलियो अभियान अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुका है।
इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
नारनौल। जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा बैठक आयोजित : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बैंकों को दिए लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश | स्टार्टअप और स्टैंड-अप इंडिया के तहत ऋण वितरण पर जोर
नारनौल। एचटेट-2025 की तैयारियां पूरी : महेंद्रगढ़ में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए | पारदर्शी और नकल रहित परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क-डीसी अनुपमा अंजली
नारनौल। जनगणना का दूसरा चरण : 1 से 31 अगस्त तक जुटेगा ग्रामीण-शहरी सुविधाओं का डेटा | जिला योजनाओं के लिए बनेगा प्रामाणिक आधार-डीसी अनुपमा अंजली
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
-
नारनौल6 days agoनारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई