अटेली | विश्वकर्मा समाज सुधार कमेटी की बैठक में अहम फैसले : धर्मशाला के विकास पर बनी सहमति | सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर जोर | 19 सितंबर के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

विश्वकर्मा समाज सुधार मंडी की बैठक
अटेली | मंगलवार को विश्वकर्मा समाज सुधार कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बलवंत जांगिड़ ने की, जिसमें समाज के विकास, धर्मशाला के रखरखाव और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। सबसे पहले पिछली बैठक की कार्यवाही और आर्थिक लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।

बैठक के दौरान धर्मशाला के रखरखाव, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि धर्मशाला के मुख्य द्वारों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, ताकि परिसर की सुरक्षा और आकर्षण दोनों को बेहतर बनाया जा सके।
इसके अलावा आगामी 19 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी बैठक में तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के संरक्षक सदस्य शिवचंद्र जांगिड़, प्रधान संतोष कुमार, वाइस चेयरमैन रामकिशन जांगिड़, पार्षद अशोक कुमार जांगिड़, पार्षद मुकेश कुमार, महावीर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद जांगिड़ सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।



