ज़िला
Mahendergarh News : बास खुड़ाना में जंगली जानवर का आतंक, एक रात में 13 भेड़ों का शिकार
स्थान: महेंद्रगढ़ , संवाददाता: सुशील शर्मा
महेंद्रगढ़ जिले के अंतिम गांव बास खुड़ाना में जंगली जानवर के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात एक ही हमले में 13 भेड़ों को मार दिया गया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक जांच में इसे जंगली जानवर का हमला माना जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट निशान सामने नहीं आए हैं।
जानकारी के अनुसार दादरी सीमा से सटे इस गांव में अधिकांश लोग खेती-बाड़ी और पशुपालन पर निर्भर हैं। पशुपालक ओमपाल सिंह ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे अपनी भेड़-बकरियों को चराकर घर लौटे थे। सुबह करीब 5 बजे जब वे पशुओं को देखने पहुंचे तो बाड़ टूटी हुई मिली और अंदर भेड़ें मृत पड़ी थीं।
मौके पर 12 भेड़ के बच्चे और एक बड़ी भेड़ मृत अवस्था में मिली, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल थीं। ग्रामीणों का अनुमान है कि हमला देर रात करीब 3 बजे के आसपास हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आकोदा पशु चिकित्सालय के डॉक्टर वेद सांगवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया। वहीं वन्य प्राणी विभाग की टीम रवि शर्मा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल वन्य प्राणी विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है और हमलावर जानवर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम शानदार : दीपांशु ने 486 अंक लेकर किया टॉप
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर
नारनौल | हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय जनता के विश्वास की जीत : डॉ. यतेंद्र राव
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद