नांगल चौधरी | घरेलू सिलेंडरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : बाजार में छापेमारी कर 7 सिलेंडर जब्त

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी में फूड सप्लाई विभाग की टीम ने दुकानों और ढाबों पर चलाया जांच अभियान।
नांगल चौधरी में फूड सप्लाई विभाग की टीम ने दुकानों और ढाबों पर चलाया जांच अभियान।

नांगल चौधरी | बाजार में आज फूड सप्लाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल पर सख्त प्रहार किया। फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सचिन, अशोक और उनकी टीम ने गैस एजेंसी कर्मचारियों को साथ लेकर बाजार क्षेत्र में अचानक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों, रेहड़ियों, ढाबों और होटलों पर जांच की गई, जहां कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर कमर्शियल उपयोग में लिए जाते पाए गए।

घरेलू सिलेंडरों के कमर्शियल उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, बाजार में कार्रवाई करते अधिकारी।

घरेलू सिलेंडरों के कमर्शियल उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, बाजार में कार्रवाई करते अधिकारी।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने तुरंत सख्ती दिखाते हुए कुल 7 घरेलू गैस सिलेंडर मौके से जब्त कर लिए। अधिकारियों ने साफ कहा कि घरेलू सिलेंडर केवल घरों के उपयोग के लिए हैं, उनका व्यापारिक कार्यों में इस्तेमाल नियमों के खिलाफ है और ऐसा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

नांगल चौधरी बाजार में फूड सप्लाई विभाग की छापेमारी के दौरान जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेंडर।

नांगल चौधरी बाजार में फूड सप्लाई विभाग की छापेमारी के दौरान जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेंडर।

फूड सप्लाई विभाग ने दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों, ढाबा मालिकों और होटल संचालकों को चेतावनी दी कि आगे से अपने प्रतिष्ठानों पर केवल कमर्शियल सिलेंडर का ही इस्तेमाल करें। अगर भविष्य में किसी के यहां घरेलू सिलेंडर कमर्शियल उपयोग में मिला तो तुरंत सिलेंडर जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अचानक हुई इस छापेमारी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तुरंत अपने सिलेंडर हटाने शुरू कर दिए, जबकि कुछ जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | NH-148B पर बड़ा हादसा टला : चलते ट्रैक्टर की रिम फटी | डिवाइडर पर चढ़ी चारे से भरी ट्रॉली

Array
|
बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के बाद हाईवे किनारे फंसी, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल।
बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के बाद हाईवे किनारे फंसी, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल।
नांगल चौधरी | क्षेत्र में NH 148B हाईवे पर बस स्टैंड के पास बने अंडरपास के ऊपर बीती देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की अचानक रिम फट गई। रिम फटने के बाद ट्रॉली अनबैलेंस हो गई और साइड बॉर्डर पर जा गिरी। [capt...
Continue Reading

नांगल चौधरी। सकोरे लगाकर पक्षियों को दी राहत : युवा संगठनों की अनोखी पहल | गर्मी में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित

Array
|
नांगल चौधरी में पक्षियों के लिए सकोरे अभियान, युवाओं ने की पानी की व्यवस्था
नांगल चौधरी में पक्षियों के लिए सकोरे अभियान, युवाओं ने की पानी की व्यवस्था
नांगल चौधरी। भीषण गर्मी के बीच जहां इंसान ही नहीं बल्कि पक्षी भी पानी की कमी से जूझ रहे है वहीं युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की नांगल चौधरी शाखा ने सराहनीय पहल की है। संस्था के सदस्यों ने सड़क किनारे पेड़ों पर सकोरे लगाक...
Continue Reading

नांगल चौधरी। खट्टर के जन्मदिन व भाजपा जीत पर भव्य आयोजन : नांगल चौधरी गौशाला में हवन और गौसेवा | डॉ. अभय सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

Array
|
खट्टर के जन्मदिन पर गौसेवा, गायों को चारा खिलाते लोग
खट्टर के जन्मदिन पर गौसेवा, गायों को चारा खिलाते लोग
नांगल चौधरी। गौशाला में एक अलग ही माहौल था जहाँ लगभग एक हज़ार व्यक्तियों के समूह ने सुबह मिल कर हवन किया तथा सामूहिक रूप से गायों को सब्ज़ी और दलिया का आहार अपने हाथों से खिलाया। पूरी गौशाला का प्रांगण लोगों से भरा हुआ था तथा सब्ज़ी और दलिया की ट्रॉल...
Continue Reading
Advertisement

Trending