ज़िला
नारनौल | ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत : दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नारनौल। मंगलवार तड़के नारनौल में हुए दर्दनाक रेल हादसे में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव भोजावास निवासी लगभग 40 वर्षीय हरिश कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हरिश कुमार मंगलवार तड़के किसी कार्य से नारनौल आ रहे थे। सुबह करीब 2:30 बजे नांगल चौधरी फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पार करते समय फुलेरा की ओर से आ रही उदयपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने तुरंत जीआरपी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने मृतक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर गांव भोजावास निवासी हरिश कुमार के रूप में की और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।
बताया गया है कि हरिश कुमार खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव भोजावास में शोक की लहर दौड़ गई।
नारनौल | विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. अभय सिंह यादव से की शिष्टाचार भेंट : समसामयिक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श
नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | हत्या के मामले का फरार आरोपी भी दबोचा
नारनौल | अवैध शराब तस्करी पर महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई : मोटरसाइकिल समेत देसी शराब बरामद | आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था