नारनौल। पुलिस लाइन में डाक सेवा जागरूकता शिविर : पुलिस कर्मियों को बचत योजनाओं की दी जानकारी | इंडिया पोस्ट की सेवाओं से कराया अवगत

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन महेंद्रगढ़ में भारतीय डाक विभाग के सहयोग से डाक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना था।

शिविर के दौरान डाक विभाग के अधिकारी जय सिंह सैनी, हिम्मत सिंह, विपुल यादव एवं पवन यादव ने उपस्थित पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC), किसान विकास पत्र (KVP), डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री सहित विभिन्न बचत एवं निवेश योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य की आर्थिक सुरक्षा और सुरक्षित निवेश के लिए डाक विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पुलिस परिवार विभिन्न सरकारी सेवाओं और सुविधाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जनगणना का दूसरा चरण : 1 से 31 अगस्त तक जुटेगा ग्रामीण-शहरी सुविधाओं का डेटा | जिला योजनाओं के लिए बनेगा प्रामाणिक आधार-डीसी अनुपमा अंजली

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जनगणना निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में महेंद्रगढ़ की उपायुक्त अनुपमा अंजली सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान 1 से 31 अगस्त तक चलने वाले जन...
Continue Reading

नारनौल। सीईओ जिला परिषद ने ली एफपीओ समीक्षा बैठक : किसानों को जोड़ने के दिए निर्देश | 2 करोड़ तक की क्रेडिट गारंटी पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
किसान उत्पादक संगठनों की बैठक लेते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
किसान उत्पादक संगठनों की बैठक लेते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निर्मल नागर ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जोड़ने के निर...
Continue Reading

नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री की सिफारिश पर लगी मुहर : डिप्टी सीईओ प्रमोद कुमार निलंबित | विकास एवं पंचायत विभाग ने जारी किए आदेश

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की समीक्षा बैठक के दौरान उठे मामले में आखिरकार हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला ले लिया है। विकास एवं पंचायत विभाग ने महेंद्रगढ़ में तैनात डिप्टी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Dy. CEO) एवं अत...
Continue Reading
Advertisement

Trending