अटेली | महात्मा जी धाम गनियार में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव : मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर होगा भव्य आयोजन, 7 जून को जागरण, 8 जून को कलश यात्रा व भंडारा
अटेली। महात्मा जी धाम गनियार में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 7 एवं 8 जून को दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर धाम के पीठाधीश परम पूजनीय महन्त अनूप यादव महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। […]

अटेली। महात्मा जी धाम गनियार में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 7 एवं 8 जून को दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर धाम के पीठाधीश परम पूजनीय महन्त अनूप यादव महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन पाबू सेवा मण्डल एवं धाम से जुड़े श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है।
महन्त अनूप यादव महाराज ने बताया कि इस पावन अवसर पर मानसिंह जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ 7 जून की रात्रि 8 बजे भव्य भजन संध्या एवं जागरण से होगा। जागरण में जींद से पधार रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक राजफूल कुचरानिया एंड पार्टी बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
इसके बाद 8 जून को सुबह 7:15 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के उपरांत सुबह 9:15 बजे मुख्य हवन एवं यज्ञ का आयोजन होगा। इसके पश्चात सुबह 10:15 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा।
महन्त अनूप यादव महाराज एवं पाबू सेवा मण्डल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



