नारनौल। समाधान शिविर में 97 शिकायतों की सुनवाई : उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश | मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविरों के तहत सोमवार को नारनौल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुईं।

शिविर में पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मामलों के त्वरित समाधान पर जोर दिया।

समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली।

समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने बताया कि समाधान पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों की प्रगति की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं, जिससे शिकायत निवारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी हुई है। प्रशासनिक स्तर पर भी नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि लंबित मामलों का समय रहते निपटारा किया जा सके।

नारनौल में आयोजित समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक।

नारनौल में आयोजित समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक।

उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी मंच बनकर उभरे हैं। इससे लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं पर सीधे उच्चाधिकारियों द्वारा सुनवाई की जाती है।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर, नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पुलिस लाइन में चला विशेष स्वच्छता अभियान : जवानों ने किया श्रमदान | स्वच्छ परिसर और बेहतर पर्यावरण का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते पुलिस जवान।
नारनौल पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते पुलिस जवान।
नारनौल । पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशानुसार रविवार को नारनौल पुलिस लाइन परिसर में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दि...
Continue Reading

नारनौल | CLC कोचिंग सेंटर का जलवा बरकरार : IIT-JEE में शानदार सफलता | विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान | राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया प्रतिभा का लोहा

हरविन्द्र यादव
|
IIT-JEE में सफलता प्राप्त करने वाले CLC कोचिंग सेंटर नारनौल के विद्यार्थी
IIT-JEE में सफलता प्राप्त करने वाले CLC कोचिंग सेंटर नारनौल के विद्यार्थी
नारनौल। देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल IIT-JEE में इस वर्ष CLC कोचिंग सेंटर, नारनौल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट रैंक ...
Continue Reading

नारनौल। चेक बाउंस मामलों में बड़ी राहत : विशेष लोक अदालत में 35 केसों का निपटारा | 91 लाख से अधिक का समझौता

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केसों की सुनवाई करते न्यायिक अधिकारी।
केसों की सुनवाई करते न्यायिक अधिकारी।
नारनौल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को नारनौल जिला न्यायालय, महेंद्रगढ़ और कनीना में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का उद्देश्य चेक बाउंस (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) से जुड़े लंबित मामलों का आपसी सह...
Continue Reading
Advertisement

Trending