नारनौल। अटेली और नारनौल में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान : कमांडो व डॉग स्क्वॉड के साथ सार्वजनिक स्थलों की जांच
नारनौल। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशों पर अटेली और नारनौल में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल के साथ विशेष कमांडो फोर्स और डॉग स्क्वॉड की टीम भी तैनात […]

नारनौल। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशों पर अटेली और नारनौल में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल के साथ विशेष कमांडो फोर्स और डॉग स्क्वॉड की टीम भी तैनात रही।

नारनौल के सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी अभियान चलाती जिला पुलिस।
इस दौरान अटेली और नारनौल के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने अटेली बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की। वहीं नारनौल शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

कमांडो फोर्स और पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच।
अभियान के दौरान कमांडो फोर्स और डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। पुलिस टीम ने चप्पे-चप्पे की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी असामाजिक तत्व किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को अंजाम न दे सके।
पुलिस का मुख्य फोकस नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना रहा। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर जांच कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं कोई व्यक्ति नशे का सेवन या नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार न कर रहा हो।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



