अटेली। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-सरपंच एकजुट : गांवों में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान | सीसीटीवी और सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| अटेली

अटेली। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार थाना अटेली में क्षेत्र के सरपंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी देवेंद्र ने की। बैठक में अपराध नियंत्रण, नशा उन्मूलन और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मौजिज व्यक्तियों से अपने-अपने गांवों में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी सरपंचों और ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक की मदद से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

निरीक्षक देवेंद्र ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं नशा तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या किसी प्रकार की आपराधिक सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।

बैठक में उपस्थित सभी सरपंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा अपराध एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल

जितेंद्र सोलंकी
|
बाबू प्रहलाद सिंह
बाबू प्रहलाद सिंह
अटेली । गांव बिहाली निवासी बाबू प्रहलाद सिंह सिर्फ एक नाम नहीं, 36 बार जीवन बांटने का संकल्प है। बाबू प्रहलाद सिंह की यह कहानी बताती है कि इंसानियत का एक फैसला कैसे 33 साल तक अनगिनत परिवारों की उम्मीद बन सकता है। बाबू प्रहलाद सिंह ने 1992 में गुरु...
Continue Reading

अटेली। ढाई महीने बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा : शांतिकुंज आश्रम की कोशिश लाई रंग | इंसानियत की अनोखी मिसाल

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। गांव अटेली बेगपुर स्थित शांतिकुंज अनाथ बेसहारा आश्रम ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। यह आश्रम पिछले कई सालों से बेसहारा, लावारिस और घर से बिछड़े लोगों की सेवा कर रहा है। यहां भूखे को खाना, बेघर को छत और बिछड़े को परिवार से मिलाने का...
Continue Reading

अटेली | लालच नहीं, ईमानदारी चुनी : सड़क पर मिला रुपये 15,100 और दस्तावेजों से भरा पर्स लौटाकर पेश की मिसाल

जितेंद्र सोलंकी
|
असल मालिक को पर्स लौटाता महेन्द्र शर्मा
असल मालिक को पर्स लौटाता महेन्द्र शर्मा
अटेली | जहां आज के समय में खोई हुई वस्तु के वापस मिलने की उम्मीद कम ही रहती है, वहीं गांव खासपुर निवासी महेंद्र शर्मा ने अपनी ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटाक...
Continue Reading
Advertisement

Trending