​नारनौल | बाबा निहालचंद मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित : 46 यूनिट रक्त एकत्रित

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
बाबा निहालचंद मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा और मौजूद ग्रामीण।
बाबा निहालचंद मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा और मौजूद ग्रामीण।

​नारनौल | ​ग्राम पटीकरा स्थित बाबा निहालचंद मंदिर परिसर में आज ‘समस्त ग्रामवासी, पटीकरा की तरफ से एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशाल भंडारे के साथ-साथ 21वें रक्तदान शिविर का भी सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​शिविर के दौरान कुल 46 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ, जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों के जीवन को बचाने के काम आएगा। खूनदान करने वाले रक्तदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। पुरुषों के साथ-साथ महिला रक्तदाताओं ने भी इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों की देखरेख में सुचारू रूप से रक्तदान संपन्न कराया गया।

​जागरूक करने के लिए बांटे गए हेलमेट – ​सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों द्वारा इस बार एक अनूठी पहल की गई। शिविर में सबसे पहले पहुंचने वाले प्रथम 20 रक्तदाताओं को प्रोत्साहन और सुरक्षा के रूप में हेलमेट भेंट किए गए।

​इन गणमान्य युवाओं की रही गरिमामयी उपस्थिति – ​रक्तदान शिविर और भंडारे को सुचारू रूप से चलाने में गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मनपाल यादव संदीप यादव, अनिल यादव, नीतीश यादव, मुकेश विनोद टोनी मुकुल यादव, आदर्श यादव, निशांत यादव, यशवीर यादव और रवि यादव उपस्थित रहे। इन सभी युवाओं ने रक्तदाताओं की हौसलाअफजाई की और शिविर प्रबंधन में अपना विशेष योगदान दिया।

​संस्था के सदस्य संदीप राव ने बताया कि ​रक्तदान शिविर के साथ-साथ बाबा निहालचंद मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन रहा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसादी ग्रहण की।​ पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पटीकरा के समस्त ग्रामवासियों, स्थानीय युवाओं और डॉक्टरों की टीम का विशेष सहयोग रहा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | राज्य टॉपर बेटियों दीपिका और दीपिका मेघवाल का सम्मान : अंबेडकर भवन में हुआ भव्य समारोह | 11-11 हजार रुपये देकर बढ़ाया उत्साह

अनीता
|
नारनौल के अंबेडकर भवन में राज्य टॉपर छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।
नारनौल के अंबेडकर भवन में राज्य टॉपर छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।
नारनौल। अंबेडकर भवन, मालवीय नगर नारनौल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं दीपिका (भिवानी) और दीपिका मेघवाल (रेवाड़ी) का जिला स्तरीय सम्मान समारो...
Continue Reading

नारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल के भूषण शोभापुर में नहर से मिला अज्ञात शव
नारनौल के भूषण शोभापुर में नहर से मिला अज्ञात शव
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के गांव भूषण शोभापुर स्थित हनुमान मंदिर के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने नहर में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ...
Continue Reading

नारनौल | डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी ने किया निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्र और वृद्ध आश्रम की व्यवस्थाएं जांचीं | बुजुर्गों और युवाओं की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं सीजेएम नीलम कुमारी।
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने शनिवार को सामाजिक एवं कल्याणकारी संस्थानों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नारनौल स्थित ‘माधव’ नशा मुक्ति केंद्र और नसीबपु...
Continue Reading
Advertisement

Trending