हिमाचल प्रदेश | 400 फीट गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार : 2 की मौत | बच्ची समेत 3 घायल

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कुल्लू के सरसाड़ी क्षेत्र में गहरी खाई में गिरी कार के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते स्थानीय लोग और पुलिस टीम।
कुल्लू के सरसाड़ी क्षेत्र में गहरी खाई में गिरी कार के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते स्थानीय लोग और पुलिस टीम।

हिमाचल प्रदेश | कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी क्षेत्र में हुआ, जहां पर्यटकों की कार करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे और कुल्लू-मनाली घूमने आए हुए थे। मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी क्षेत्र से गुजरते समय अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना को सबसे पहले स्थानीय स्वयंसेवक शेरा नेगी ने देखा। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और अन्य लोगों को भी सहायता के लिए बुलाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

काफी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल महिला का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है, जबकि दो अन्य घायलों को भुंतर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

उत्तराखंड | ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार : आईटीबीपी ने बचाई 32 लोगों की जान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चमोली में ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, आईटीबीपी ने बचाईं 32 जानें
चमोली में ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, आईटीबीपी ने बचाईं 32 जानें
उत्तराखंड | उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से लौट रहे झारखंड के श्रद्धालुओं की बस गुरुवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। बस का ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से टकराकर रोक दिया, जिससे बस गहरी खाई म...
Continue Reading
Advertisement

Trending