ज़िला
नांगल चौधरी। चलते कैमिकल कंटेनर में लगी भीषण आग : बड़ा हादसा टला | फायर ब्रिगेड और डायल-112 की तत्परता से बची जान
नांगल चौधरी। NH-148B हाईवे पर नूनिया-नांगल स्थित जियो पेट्रोल पंप के नजदीक प्रियांशु ढाबे के सामने शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मुंबई से कैमिकल लेकर लुधियाना जा रहे एक बंद कंटेनर ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। चालक सूरज कंटेनर में कैमिकल लेकर लुधियाना की ओर जा रहा था कि रास्ते में अचानक आग भड़क उठी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। कैमिकल से भरे कंटेनर में लगी आग को देखते हुए स्थिति बेहद गंभीर बन गई थी। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों और आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई, क्योंकि आग के बढ़ने पर बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और उसे आगे फैलने से रोक दिया गया। समय रहते आग नियंत्रित होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक सूरज भी सुरक्षित बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो कैमिकल से भरे कंटेनर के कारण स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।
फायर ब्रिगेड और डायल-112 की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। घटना के दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
नांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
नांगल चौधरी। जमीन विवाद से परेशान किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : खेत में मिला शव
नांगल चौधरी | राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस : अम्बेडकर पार्क में न्याय दिवस कार्यक्रम | सामाजिक न्याय और संविधान रक्षा का लिया संकल्प
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली8 hours agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली2 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग