ज़िला
नारनौल। सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रोजगार मेले का आयोजन : युवाओं को बताए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
नारनौल। केंद्र एवं हरियाणा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे उपलब्धि एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने की। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में सीएम विंडो नारनौल के एमिनेंट पर्सन अमित गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नांगल चौधरी सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन भवानी सिंह तथा भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रभारी विकास अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अमित गोयल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में सरकार ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ युवाओं तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को नई दिशा और नई पहचान मिली है। सरकार की नीतियों के कारण आज युवा रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रोजगार मेले युवाओं और कंपनियों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी मिलती है तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्राप्त होता है।
जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया कि सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पिछले एक पखवाड़े से जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। इसी श्रृंखला के अंतिम कार्यक्रम के रूप में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित युवाओं को रोजगार संबंधी योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर रोजगार विभाग के सहायक सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नारनौल | बागवानी विभाग का जागरूकता अभियान जारी : मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना से किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच
नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट : एसपी दीपक ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण | 290 पुलिसकर्मी तैनात
नारनौल | बहादुर सिंह तालाब को भरने की नहीं : सौंदर्यीकरण की तैयारी | ट्रस्ट ने अफवाहों का किया खंडन
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली8 hours agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली2 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग