ज़िला
नारनौल | बहादुर सिंह तालाब को भरने की नहीं : सौंदर्यीकरण की तैयारी | ट्रस्ट ने अफवाहों का किया खंडन
नारनौल। शहर की ऐतिहासिक धरोहर बहादुर सिंह तालाब को लेकर सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में फैल रही अफवाहों पर श्री बहादुर सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट, मोहल्ला चांदूवाड़ा, नारनौल ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। ट्रस्ट के प्रधान जतनलाल नूनीवाला और सचिव रवींद्र नूनीवाला ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यह गलत सूचना प्रसारित की गई है कि तालाब को रातों-रात भरा जा रहा है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि माननीय अदालत के निर्देशानुसार तालाब को खाली कर उसकी सफाई, पुनर्संरचना और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। वर्तमान में तालाब में कई फीट तक कीचड़ जमा है और उसका स्तर आसपास की सड़क से भी नीचे चला गया है। ऐसे में अदालत के आदेशों की पालना करते हुए पहले कीचड़ वाले हिस्से में सूखी मिट्टी डाली जा रही है, ताकि सफाई कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।

प्रधान जतन नूनी वाले
उन्होंने बताया कि सफाई के बाद तालाब का बेस मजबूत किया जाएगा तथा उसका स्तर ऊंचा उठाया जाएगा। इसके पश्चात बोरवेल के पानी की सहायता से तालाब को पुनः जल से भरा जाएगा। साथ ही तालाब के चारों ओर प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाएं विकसित कर इसे आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि बहादुर सिंह तालाब सैकड़ों वर्षों से नारनौल की पहचान रहा है। आसपास का पूरा बाजार क्षेत्र आज भी इसी तालाब के नाम से जाना जाता है और राजस्व अभिलेखों में भी इसकी पहचान दर्ज है। इसलिए इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को संरक्षित और विकसित करना ट्रस्ट की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना तथ्य जाने तालाब को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। ट्रस्ट ने शहरवासियों और प्रशासन को आश्वस्त किया कि तालाब से संबंधित सभी कार्य माननीय अदालत के निर्देशों के अनुरूप ही किए जा रहे हैं और भविष्य में भी आदेशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी।

सचिव रविन्द्र नूनी वाले
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने इस दौरान तालाब की एक-दो वर्ष पुरानी तस्वीरें भी दिखाईं और बताया कि अदालत के निर्देशों से पहले भी ट्रस्ट अपने स्तर पर नियमित रूप से तालाब की सफाई और रखरखाव का कार्य करता रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान कार्यवाही का उद्देश्य तालाब को समाप्त करना नहीं, बल्कि उसे पहले से अधिक सुंदर, सुरक्षित और उपयोगी बनाना है।
नारनौल | बागवानी विभाग का जागरूकता अभियान जारी : मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना से किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच
नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट : एसपी दीपक ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण | 290 पुलिसकर्मी तैनात
नारनौल। सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रोजगार मेले का आयोजन : युवाओं को बताए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली8 hours agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली2 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग