ज़िला
नारनौल | बागवानी विभाग का जागरूकता अभियान जारी : मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना से किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच
नारनौल। केंद्र सरकार के सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को बागवानी विभाग ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक, लाभकारी और सुरक्षित कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत नांगल चौधरी खंड के आसरावास और अकोली, सतनाली के पथरवा, अटेली के खोड़, निजामपुर के मोखुता और नारेड़ी, सीहमा के सागरपुर तथा कनीना खंड के मोड़ी गांव में किसान चौपालों का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ फल, फूल और सब्जियों की बागवानी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम और अन्य जोखिमों से किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
योजना के तहत सब्जियों एवं मसाला फसलों के लिए 30 हजार रुपये प्रति एकड़ तथा फलदार फसलों के लिए 40 हजार रुपये प्रति एकड़ तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए किसानों को मात्र 750 रुपये और 1000 रुपये का प्रीमियम जमा करना होता है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना में कुल 46 बागवानी फसलों को शामिल किया गया है, जिससे किसानों को व्यापक सुरक्षा मिलती है।
जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) प्रेम कुमार ने बताया कि किसान चौपालों में किसानों ने योजना के प्रति गहरी रुचि दिखाई और सुरक्षित एवं लाभकारी कृषि की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है।
अधिकारियों ने किसानों को बागवानी आधारित खेती, जल संरक्षण तकनीकों और जोखिम मुक्त कृषि मॉडल अपनाने के लिए भी जागरूक किया। किसानों ने विभाग द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए योजनाओं का लाभ लेने की इच्छा व्यक्त की।
नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट : एसपी दीपक ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण | 290 पुलिसकर्मी तैनात
नारनौल | बहादुर सिंह तालाब को भरने की नहीं : सौंदर्यीकरण की तैयारी | ट्रस्ट ने अफवाहों का किया खंडन
नारनौल। सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रोजगार मेले का आयोजन : युवाओं को बताए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
सतनाली9 hours agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली2 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग