ज़िला
Mahendergarh News : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उद्घाटन, अनुराग ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि
स्थान: महेंद्रगढ़ , संवाददाता: सुशील शर्मा
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ में खेल संरचनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक (400 मीटर, 8 लेन) का उद्घाटन 31 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह आधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक ‘खेलो इंडिया योजना’ के तहत निर्मित किया गया है, जो विश्वविद्यालय में खेल प्रतिभाओं को निखारने और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस ट्रैक के निर्माण से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ न केवल विश्वविद्यालय के छात्रों को बल्कि आसपास के क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी मिलेगा। यह पहल खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं के समग्र विकास के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर उद्घाटन के बाद विश्वविद्यालय के वंदे मातरम सभागार में विशेष व्याख्यान भी देंगे। इस व्याख्यान का विषय ‘विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी’ रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टांकेश्वर कुमार करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय लगातार शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी प्राथमिकता देता रहा है। सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उद्घाटन विश्वविद्यालय के खेल विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं
महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
महेंद्रगढ़ | मनाली-जयपुर टूरिस्ट बस हादसा : डीसी अनुपमा अंजली ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
राष्टीय6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल12 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता