ज़िला
महेंद्रगढ़ | भारत विकास परिषद : सैनी सभा के सहयोग से योग दिवस आयोजन | योग को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश
महेंद्रगढ़ | भारत विकास परिषद, सैनी क्षत्रिय सभा एवं बाल चरित्र निर्माण सभा के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को योग दिवस के अवसर पर सैनी स्कूल के प्रांगण में योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महेंद्रगढ़ के प्रसिद्ध व्यापारी मोतीलाल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षाविद राजेंद्र भारद्वाज ने योग कक्षा ली और योग के महत्व के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि मोती लाल अग्रवाल ने कहा की योग करने से न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है बल्कि व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। शिक्षाविद सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक रमेश टांक ने सफलतापूर्वक मंच संचालन किया। अध्यक्षता जगदीश कटार ने की। बाल चरित्र निर्माण सभा के संचालक रतीराम टांक ने मंच पर कठिन योगासन करके दिखाएं।

भारत विकास परिषद के संरक्षक विश्वनाथ मिश्रा ने सैनी सभा द्वारा संचालित स्कूल की सफलता के लिए सभी का योगदान के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक भरत खुराना, उप समन्वयक नीरज मित्तल, शाखा अध्यक्ष रतनलाल माधोगढ़िया, श्याम सुंदर,सुरेंद्र बंटी, सचिव राम गोपाल मित्तल, ज्ञानी राम, अमित भार्गव आदि उपस्थित थे। सैनी सभा के दिनेश सैनी, लक्ष्मी नारायण, रामनिवास, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार,राजकुमार आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था बहुत सुंदर तरीके से बनाए रखी। सैनी सभा के अध्यक्ष सुरेश सैनी ने सभी मेहमानों एवं योग साधकों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।
महेंद्रगढ़ | युवा कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल : विरोध कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल | पुनीत बुलान बोले-पार्टी के लिए काम करता रहूंगा
महेंद्रगढ़ | तनाव मुक्ति का प्रभावी माध्यम योग : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल संपन्न | 21 जून को हुड्डा पार्क में होगा उपमंडल स्तरीय आयोजन
महेंद्रगढ़। सीईआईआर पोर्टल से बड़ी सफलता : महेंद्रगढ़ पुलिस ने बरामद किए 28 गुमशुदा मोबाइल | 4.50 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली1 day agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
नांगल चौधरी3 hours agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का मंजर : ट्रक के नीचे समाई बोलेरो | एक मौत की सूचना | दो गंभीर घायल बताए जा रहे | आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
निजामपुर13 hours agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश