ज़िला
नूंह। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप : परिजनों ने लगाए गांव के दो युवकों पर गंभीर आरोप
नूंह। सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नूंह में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
परिजनों के अनुसार, 21 जून को दोपहर के समय परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान बुजुर्ग महिला पशु चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और पहले पशु छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और जबरन उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर कथित दुष्कर्म किया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
कुछ देर बाद महिला को होश आया और वह घर की ओर चल पड़ी, लेकिन रास्ते में फिर बेहोश होकर गिर गई। ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया, जहां होश में आने पर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी महिला के कानों की बालियां भी छीनकर ले गए।
मामले में जब सदर थाना नूंह प्रभारी प्रवीण कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को गांव में जांच के लिए भेजा गया है। यदि जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रेवाड़ी | संत कबीर जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश : प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
सिरसा | शक्ति प्रदर्शन से दिया सियासी संदेश : भाजपा के साथ पूरी निष्ठा | जल्द करेंगे बड़ी रैली
रेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली1 day agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
नांगल चौधरी5 hours agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का मंजर : ट्रक के नीचे समाई बोलेरो | एक मौत की सूचना | दो गंभीर घायल बताए जा रहे | आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
निजामपुर14 hours agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश