नारनौल | सिम पोर्ट कर बैंक खाते से ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार : साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी

नारनौल। साइबर थाना नारनौल ने साइबर अपराध के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन गुम होने के बाद सिम पोर्ट कर बैंक खाते से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया तथा ठगी गई राशि की बरामदगी की दिशा में कार्रवाई शुरू की है।

शिकायतकर्ता मनोज कुमार निवासी नारनौल ने बताया कि उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया था। इसके बाद सिम कार्ड बंद करवाने के बावजूद अज्ञात साइबर अपराधियों ने अगले दिन उसका नंबर पोर्ट कर बैंक खाते तक अनधिकृत पहुंच बनाकर ₹99,990 की राशि निकाल ली।

साइबर थाना नारनौल ने जांच के दौरान आरोपी राजेश माली निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान की भूमिका सामने आने पर उसे 22 जून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹20,000 नकद भी बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि ठगी की राशि में से ₹39,500 आरोपी के बैंक खाते में आए थे, जिन्हें एटीएम के माध्यम से निकाल लिया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके खाते से ₹49,000 की राशि बरामद कर शिकायतकर्ता को न्यायालय के आदेशानुसार वापस दिलाई जा चुकी है।

इसके अतिरिक्त ₹30,000 की राशि भी होल्ड करवाई गई है, जिसे शिकायतकर्ता को वापस दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया जारी है।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत सिम कार्ड ब्लॉक करवाएं तथा बैंक खातों और डिजिटल सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने ली दयालु-2 योजना की समीक्षा बैठक : आवारा पशु व कुत्ते के हमले के पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक सहायता

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में सोमवार को दयालु-2 योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत प्राप्त मामलों की समीक्षा करते हुए डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र परिवारों को...
Continue Reading

नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 116 शिकायतें : डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा सरकार द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए समाधान शिविरों के तहत सोमवार को लघु सचिवालय में साप्ताहिक समाधान शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शिविर में पहुंचने वाले नागरिकों की शिकायतें सुनीं और सं...
Continue Reading

नारनौल। 7 दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न : विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का जताया आभार

अनीता
|
नारनौल। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारनौल सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का 7 दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मनाली में आयोजित इस विशेष भ्रमण में महेंद्रगढ़, जींद, कैथल और झज्जर जिलों क...
Continue Reading
Advertisement

Trending