ज़िला
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री की सिफारिश पर लगी मुहर : डिप्टी सीईओ प्रमोद कुमार निलंबित | विकास एवं पंचायत विभाग ने जारी किए आदेश
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की समीक्षा बैठक के दौरान उठे मामले में आखिरकार हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला ले लिया है। विकास एवं पंचायत विभाग ने महेंद्रगढ़ में तैनात डिप्टी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Dy. CEO) एवं अतिरिक्त जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (DDPO) का कार्यभार संभाल रहे प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार, आईएएस द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नारनौल में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई थी। बैठक में प्रमोद कुमार के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। अब सरकार ने उस सिफारिश पर अमल करते हुए औपचारिक निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार निलंबन अवधि के पहले छह माह तक प्रमोद कुमार को हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम-83 के तहत नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि निलंबन अवधि के दौरान वे किसी अन्य नौकरी, व्यवसाय या पेशे में संलग्न नहीं हैं।
सरकार ने निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय उपायुक्त कार्यालय, चरखी दादरी निर्धारित किया है। उन्हें उपायुक्त, चरखी दादरी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
सरकारी आदेश की प्रतियां प्रधान महालेखाकार, विकास एवं पंचायत निदेशक, उपायुक्त महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
हालांकि, विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा जारी निलंबन आदेश में कार्रवाई के विस्तृत कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन इसे स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव द्वारा समीक्षा बैठक में की गई सख्त कार्रवाई के बाद उठाया गया बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।
नारनौल। महेंद्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान 99% लक्ष्य तक पहुंचा : डीसी अनुपमा अंजली ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा | स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई
नारनौल। एचटेट-2025 की तैयारियां पूरी : महेंद्रगढ़ में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए | पारदर्शी और नकल रहित परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क-डीसी अनुपमा अंजली
नारनौल। जनगणना का दूसरा चरण : 1 से 31 अगस्त तक जुटेगा ग्रामीण-शहरी सुविधाओं का डेटा | जिला योजनाओं के लिए बनेगा प्रामाणिक आधार-डीसी अनुपमा अंजली
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
-
नारनौल6 days agoनारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई